ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। साहिबाबाद स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को आम भेजे गए हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्रियों को भी आम भेजे जा रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर सभी को आम की पेटी भेज दी जाएगी। हर साल आम का सीजन शुरू होते ही साहिबाबाद मंडी प्रशासन इसकी तैयारी शरू कर देता है। मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आम तोहफे के रूप में भेजे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्ड के साथ काकोरी का प्रसिद्ध चौसा आम सभी को भेजा जा रहा है। सबसे पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आम की पेटी भेजी गई हैं।
इसके साथ ही 72 मंत्रियों को भी आम भेजे जा रहे हैं। एक जगह कम से कम पांच पेटी आम भेजा जाता है और एक पेटी में नौ आम होते हैं। ये सभी आम अच्छी गुणवत्ता वाले होते हैं, जिन्हें सहारनपुर से मंगवाया है। सभी आम एक ही आकार, रंग और गुणवत्ता वाले हैं। आम की पेटी पर अयोध्या के राम मंदिर, कृष्ण जन्मभूमि मथुरा, काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी, गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर के चित्र बनाए गए हैं। इस सप्ताह के अंत तक करीब 72 मंत्रियों को आम पहुंच जाएंगे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play