रिम्स खरीदेगा 200 वेंटिलेटर, रोबोटिक सर्जरी भी शुरू होगी, Jharkhand Hindi News – Hindustan

रिम्स में मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़े निर्णय लिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई रिम्स शासी परिषद की बैठक में रिम्स के लिए 200 अत्याधुनिक वेंटिलेटर खरीदने, रोबोटिक सर्जरी शुरू करने, नया ओपीडी परिसर बनाने और छात्रावासों का संचालन पीपीपी मॉडल पर करने जैसे बड़े निर्णय लिए गए, ताकि अधिक सुविधाएं मिले।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि रिम्स में अब मरीजों को गंभीर स्थिति में वेंटिलेटर के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत से जटिल ऑपरेशन अधिक सटीक और कम जोखिम वाले तरीके से किए जा सकेंगे। अस्पताल के लिए जरूरी चिकित्सा उपकरणों की खरीद भी शीघ्र पूरी करने तथा जिन मशीनों के टेंडर पूरे हो चुके हैं, उनके खरीद आदेश तत्काल जारी करने का निर्देश दिया गया। रिम्स में बड़ी संख्या में एमबीबीएस सीटों की बढ़ोतरी हुई है। अब हर एक सीट के लिए डेढ़ करोड़ मिलेंगे। बढ़ी हुई 70 सीटों के लिए करीब एक सौ पांच करोड़ रिम्स को मिलेंगे। इन पैसों का इस्तेमाल इंफ्रास्ट्रक्चर और उपकरणों की खरीदारी पर होगा।
मरीजों के पुनर्वास को रिहैबिलिटेशन सेंटर स्थापित करने, थैलेसीमिया मरीजों के लिए ब्लड बैंक को सशक्त बनाने, जेनेटिक स्क्रीनिंग व्यवस्था मजबूत करने व ऑन्कोलॉजी के लिए रेडियोथेरेपी मशीन खरीद की प्रक्रिया तेज करने का निर्णय लिया गया।
मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए 15 कर्मियों के साथ आधुनिक हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा, ताकि इलाज से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन एक ही स्थान पर मिल सके। बैठक में मरीजों के लिए हेल्प डेस्क के निर्माण पर भी चर्चा की गई है। इसके लिए 50 कर्मियों की तैनाती की जाएगी। 25 महिला और 25 पुरुष इस कार्य में लगेंगे।
बता दें कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने अपने अभियान ‘सांसें दाव पर, अस्पतालों को दें उपकरण’ के तहत वेंटिलेटर की कमी, रोबोटिक सर्जरी की सुविधा नहीं होने और कई विभागों में उपकरण की कमी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद रिम्स प्रबंधन ने इन सभी की जरूरतों को पूरा करने का प्रस्ताव जीबी में लाया था, जिसे मंगलवार को स्वीकृति मिली। दूसरी ओर, रिम्स परिसर में विभिन्न स्थानों पर सुझाव पेटियां लगाई गई हैं, ताकि मरीज और परिजन शिकायतें व सुझाव दे सकें।
जीबी में रिम्स के नए ओपीडी परिसर के निर्माण पर भी निर्णय लिया गया। नई ओपीडी कॉम्प्लेक्स का निर्माण वर्तमान रिम्स स्टेडियम में किया जाएगा। वहीं, छात्रों के खेलकूद के लिए डीआईजी ग्राउंड में अलग से व्यवस्था की जाएगी। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रिम्स में नया ओपीडी परिसर विकसित करने और एमबीबीएस की सीटें बढ़ने के बाद आवश्यक भवन व अन्य आधारभूत संरचनाओं का विस्तार करने का भी फैसला लिया गया। ऑर्थोपेडिक वार्ड का पुनर्निर्माण होगा। जहां जरूरत होगी, वहां मरम्मत और पुनर्निर्माण कराया जाएगा।
बैठक में रिम्स परिसर के सभी शौचालयों को एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक और स्वच्छ बनाने का निर्देश दिया गया। एक माह के भीतर इनका कायाकल्प करने को कहा गया है। अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार को भी हाईटेक किया जाएगा।
संक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News