Nag Panchami 2026: कब है नाग पंचमी? अभी से नोट कर लें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व – India.Com

Nag Panchami 2026 Date: हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र व शुभ माना गया है. यह माह देवो के देव महादेव को समर्पित है और इस दौरान भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के​ लिए भिन्न-भिन्न प्रकार से उनकी उपासना करते हैं. सावन के महीने में कई व्रत व त्योहार आते हैं जिनका भक्त सालभर इंतजार करते हैं. इसमें कांवड़ यात्रा, सावन सोमवार, सावन की शिवरात्रि और नाग पंचमी का पर्व शामिल है. सावन में आने वाला नाग पंचमी का त्योहार बहुत ही खास होता है और इस दिन नाग देवता की पूजा होती है. बता दें कि नाग पंचमी का पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है. लेकिन इस बार नाग पंचमी की डेट को लेकर लोग थोड़े कंफ्यूज हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कब मनाया जाएगा नाग पंचमी का पर्व?

वैदिक पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 16 अगस्त 2026 को शाम 4 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी और 17 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे समाप्त होगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल नाग पंचमी 17 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी.

नाग पंचमी के दिन नागों का पूजन किया जाता है और उन्हें दूध अर्पित किया जाता है. कहते हैं कि नाग पंचमी के दिन नागों का पूजन करने से कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष दूर होता है और सांपों का भय भी नष्ट हो जाता है. बता दें कि 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 51 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक रहेगा.

और पढ़ें: Mulank Prediction: इन मूलांक के लोगों की Personality कर सकती है Confuse! अंक ज्योतिष कहता है इन्हें Double Face, जानिए इनका स्वभाव
नाग पंचमी हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र त्योहार है और इसका धार्मिक महत्व इस बात में निहित है कि नागराज वासुकि भगवान शिव के गले का आभूषण हैं, शेषनाग भगवान विष्णु की शैय्या हैं, इसलिए इस दिन नाग देव की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है, सर्प भय समाप्त होता है. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष तथा राहु-केतु दोष है तो नाग पंचमी का पूजन करने से इन दोषों के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News