Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। लोहाघाट अस्पताल के डॉक्टरों के तबादले को लेकर विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर हो गए हैं। उन्होंने बगैर प्रतिस्थानी के डॉक्टर भेजने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने चिकित्साधीक्षक से मुलाकात की। लोहाघाट उप जिला अस्पताल से एक साथ आठ डॉक्टरों के तबादला करने के आदेश हुए हैं। इसको लेकर बुधवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने चिकित्साधीक्षक डॉ.विजय राठी से मुलाकात की। डॉ. राठी ने बताया कि गायनी डॉ. मोनिका गिरी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञान प्रकाश, चेस्ट स्पेस्टलिस्ट डॉ. रविन्द्र बोहरा, निश्चेतक डॉ. चित्रलेखा बोहरा, डॉ. मंजीत सिंह और डॉ. सोनाली मंडल के तबादला आदेश हुए हैं।
दो डॉक्टर को कार्यमुक्त किया गया है। विधायक ने कहा कि विधानसभा में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाने के बाद यहां तैनाती की गई। जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उस समय इस बात का श्रेय लिया। लेकिन अब डॉक्टरों के तबादले होने पर भाजपा नेताओं ने चुप्पी साध ली है। उन्होंने कहा कि बगैर प्रतिस्थानी डॉक्टरों का तबादला होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। यहां नगर अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह कोटियाल, ब्लॉक अध्यक्ष चांद सिंह बोहरा व प्रहलाद सिंह अधिकारी, शैलेन्द्र राय, भुवन चौबे, जितेन्द्र साह, बृजेश ढेक, चंचल सामंत, कैलाश पंत, ललित सामंत, नरेन्द्र बिष्ट, जगत बिष्ट, राजेन्द्र सिंह, त्रिभुवन ढेक, गणेश सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play