राहुल गांधी ने दावा किया कि पिछले एक दशक में 152 पेपर लीक हुए हैं. (photo credit, Social Media INC)
Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करने शिक्षा व्यवस्था में कथित तौर पर “धांधली” के मुद्दे पर बात की. इस दौरान राहुल गांधी ने एक दिन पहले मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी के घर के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के बारे में एक रोचक बात बताई. राहुल गांधी ने दावा किया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस उनको खींचकर ले जा रही थी, तब पुलिस वाले उनके कान में फुसफुसा कर कुछ कह रहे थे.
इसी अफरातफरी के दौरान राहुल ने दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने मोदी सरकार के प्रति निजी तौर पर असंतोष जाहिर किया. राहुल ने कहा कि हिरासत में लेते समय पुलिसकर्मियों ने उनके कान में फुसफुसाकर कहा, इस सरकार को हटाइए. राहुल ने कहा, पुलिस मुझे खींचकर ले गई, लेकिन वे मेरे कान में फुसफुसा रहे थे, इस सरकार को हटाओ. मैं राजस्थान से हूं. मैं हरियाणा से हूं. हमने बस वर्दी पहनी हुई है. उन्हें (पुलिस वालों को) आदेशों का पालन करना होता है, इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं. जो हो रहा है उससे पुलिस भी खुश नहीं हैं. वे जानते हैं कि अपराध हो रहा है. वे इन छात्रों में अपने ही बच्चों को देखते हैं.
राहुल ने कहा, मुझे धक्के-मुक्के खाने की आदत है. इससे कोई दिक्कत नहीं है. विपक्ष के नेता के तौर पर मेरा यही काम है. जहां लोगों को तकलीफ हो रही है, वहां ध्यान दिलाना मेरा काम है. ये बहुत छोटी-छोटी बातें हैं… जैसे एक-दो धक्के लग जाना. यह कोई समस्या नहीं है. मैं और भी धक्के खाने को तैयार हूं.
बता दें कि मंगलवार को पीएम मोदी के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास के बाहर अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिले, जब राहुल, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत समाजवादी पार्टी ने नेता अखिलेश यादव ने धरना दिया, जिससे सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए. जब केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के दखल के बावजूद राहुल वहां से हटने को तैयार नहीं हुए, तो दिल्ली पुलिस ने उस जगह को खाली कराने के लिए कार्रवाई की. उत्तर-पश्चिम दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हिरासत में लिए गए राहुल गांधी को देर रात रिहा कर दिया गया.
सोशल मीडिया पर कांग्रेस सांसद के नाटकीय दृश्य वायरल हुए, जिसमें उनकी नाक से खून बह रहा था और पुलिस उन्हें जबरन हटाने की कोशिश करते हुए उनके हाथ-पैर पकड़े हुए थी.
इसके एक दिन बाद में संसद में विपक्ष के काले कपड़ों वाले विरोध प्रदर्शन के साथ तालमेल बिठाते हुए, राहुल ने विरोध के तौर पर काली पट्टी बांधी और मोदी सरकार पर अपना हमला और तेज़ कर दिया. फिर देश शाम राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कि NDA सरकार के दौर में पूरी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि यह आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और science news, international affairs, lifestyle और religion से जुड़ी विशेषज्ञ रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 2004 … और पढ़े
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.