जय प्रकाश चौक से एकता चौक तक जुलूस निकाल की नुक्कड़ सभा भभुआ, कार्यालय संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भभुआ में भारत- अमेरिका द्वारा कृषि के क्षेत्र में किए गए ट्रेड डिल के खिलाफ बुधवार को रोड मार्च कर प्रदर्शन किया। शहर के जयप्रकाश चौक से जुलूस निकाल कर शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रधानमंत्री होश में आओ, अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रम्प मुर्दाबाद, किसानों की भूमि पूजीपतियों को देना बंद करो, टाउनशिप के नाम पर भूमी अधिग्रहण करना बंद करो, किसानों व छात्रों पर दमन करना बंद करो, जंतरमंतर पर आंदोलनकारी छात्रों पर लाठी चार्ज क्यो प्रधानमंत्री जवाब दो जैसे नारा लगाते हुए एकता चौक पहुंचे और सभा की।
वक्ताओं ने कहा कि सोलर र्पाक, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, एयरपोर्ट, हाईवे, धार्मिक पर्यटन, शहरों के विस्तार, लैंड पूल, बिहार में 12 स्ॉटेलाइट टाउनशिप परियोजना, जंगल के तटीय इलाका में भी कृषि योग्य भूमि हड़पकर पूजीपतियों को देने का काम किया जा रहा है। पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में राम एकबाल राम, लुटावन प्रसाद,जमाल, भीम सिंह, हरिनारायण पांडेय, प्रो कमला सिंह, अब्दुल रहमान, त्रिवेणी गृप्ता, हासिम खान, संजय कुमार, शिवमूरत साह, लालजी सिंह, जयप्रकाश निराला, संजय बिंद, गणेश बिंद, सुरेश राम, बजरंगी प्रसाद, विंध्याचल ठाकुर, त्रिभुवन राम, भूपेंद्र कुमार लाल आदि थे। फोटो- 22 जुलाई भभुआ- 14 कैप्शन- किसानों और छात्र-युवाओं के सवाल पर बुधवार को भभुआ शहर में प्रदर्शन करते संयुक्त मोर्चा से जुड़े विभिन्न दलों के कार्यकर्ता।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play