Simdega News: सिम्हातू पंचायत के जामटोली–आशाटोली मुख्य पथ क्षतिग्रस्त – Hindustan

Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के सिम्हातू पंचायत अंतर्गत जामटोली से आशाटोली जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग भारी बारिश से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पूरा पानी सड़क के नीचे की मिट्टी को काटकर नीचे से बह रहा है। जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है सड़क कभी भी टूट सकता है। जिससे लोगों का आवागमन ठप हो जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इस रास्ते से छात्र-छात्राएंस्कूल,किसान बाजार तथा ग्रामीण अस्पताल और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवाजाही करते हैं। सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस मार्ग पर जल्द से जल्द पुलिया एवं गार्डवाल का निर्माण कराया जाए,ताकि सड़क सुरक्षित हो सके और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो बरसात के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News