Bokaro News: डीवीसी बोकारो थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत सूचीबद्ध सप्लाई मज़दूरों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले परियोजना प्रधान कार्यालय के समीप बुधवार को प्रदर्शन एवं सभा की गई। अध्यक्षता कर रहे ब्रज किशोर सिंह सहित नवीन पाठक, गणेश राम, रघुवर सिंह, संजय मिश्र व नागेश्वर महतो ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन ऑपरेशन मेंटेनेंस में कार्यरत सप्लाई मज़दूरों की मांगो के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी स्मार्ट मीटर का मामला आज भी लंबित है। प्रबंधन द्वारा स्थाई कर्मियों को ऊर्जा भत्ता देते हुए बिजली बिल उनके वेतन से काटा जाता है और सप्लाई मज़दूरों को प्री पेड सिस्टम में बिजली जलाने की बात कर रहा।
वहीं सेवानिवृति होने के बाद उनकी ग्रेच्युटी की राशि से आवास किराया का 40-60 गुना पैनल दर काटा जा रहा जो ग्रेच्युटी एक्ट 1972 का उल्लंघन है। वहीं टीपीथ्री का लिफ्ट पिछले चार पांच महीने से ख़राब है। प्रबंधन मज़दूरों की मांगे नहीं मानती है तो 12 अगस्त को परियोजना प्रधान कार्यालय के समीप धरना दिया जायेगा। अंत में मोर्चा के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान को स्मार पत्र सौंपा। प्रबंधन की ओर से वरीय प्रबंधक पार्थ सारथी मुखर्जी व वरीय प्रबंधक सुनील कुमार थे। वहीं मोर्चा से अशीम तिवारी, आबिद परवेज, अलीमुद्दीन, बिनोद कुमार, अनिल सिंह, मो मुन्नाफ, अंजनी दीक्षित, महेंद्र राम, तरुण गुप्ता, अमरनाथ सिंह, मदन दे, शांति देवी, मीना देवी, धनेश्वर महतो, मुंशी प्रसाद, संतोष पंडा, प्रदीप कुमार, नन्दलाल प्रसाद, विष्णु गोस्वामी, सरजू ठाकुर, हरपाल सिंह, मुस्सेरफ खान, मो चिराग, संजय रावत, इंद्रदेव यादव, बच्चू घासी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play