Sitamarhi News: छात्राओं ने नवोदय विद्यालय का किया शैक्षणिक भ्रमण – Hindustan

Sitamarhi News: आमोद कुमार सीतामढ़ी। पीएम श्री योजना के तहत संचालित ‘ ट्विनिंग ऑफ स्कूल’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को पीएम श्री कमला बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डुमरा की 39 छात्राओं एवं 6 शिक्षकों का शैक्षणिक दल जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरखी के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुआ।

विद्यालय के प्राचार्य मो. कमरुल होदा ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरखी पहुंचने पर प्राचार्य सच्चिदानंद शर्मा एवं विद्यालय परिवार ने छात्राओं व शिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने चेतना सत्र में भाग लिया तथा विद्यालय के प्राचार्य कक्ष, विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, आईसीटी लैब, छात्रावास एवं अन्य शैक्षणिक संसाधनों का अवलोकन किया। इस अवसर पर नवोदय विद्यालय के शिक्षकों ने छात्राओं को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों एवं आधुनिक शिक्षण संसाधनों की जानकारी दी। ‘

ट्विनिंग ऑफ स्कूल’ का उद्देश्य दोनों विद्यालयों के बीच शैक्षणिक अनुभवों एवं नवाचारों का आदान-प्रदान करना है। इस दौरान छात्राओं को नई शिक्षण पद्धतियों, प्रयोगात्मक गतिविधियों तथा विद्यालय की कार्यप्रणाली से परिचित होने का अवसर मिला। कार्यक्रम के समापन पर दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा एक संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

, जिसने सभी का मन मोह लिया। भ्रमण दल में शिक्षक रामनारायण पासवान, रश्मि कुमारी, तुलिका कुमारी, खुशबू कुमारी, मनीष कुमार झा एवं आनंद मोहन आदि शामिल थे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरखी के शिक्षक एसके झा, मो. अकबर आजाद, सुनील सिंह, सरोज कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News