Chatra News: लावालौंग-पांकी मुख्य सड़क नहीं बनने पर ग्रामीणों ने दिया आंदोलन की चेतावनी – Hindustan

Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। लावालौंग से पांकी मुख्य सड़क का निर्माण नहीं होने से क्षेत्र के कारण ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को मंधनियां पंचायत सचिवालय के समीप ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोगों ने सड़क निर्माण में की जा रही अनदेखी पर नाराजगी जताई।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष जुलाई माह में सांसद द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया था कि 15 अगस्त को सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ के लिए फीता काटने आ रहा हूं। बावजूद एक वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो सड़क निर्माण शुरू हो सका और न ही किसी जनप्रतिनिधि अथवा विभागीय अधिकारी ने इस दिशा में कोई पहल की। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि बरसात का मौसम उनके लिए किसी जिल्लत से कम नहीं होता। सड़क नहीं होने के कारण लोगों को कीचड़युक्त और जर्जर रास्तों से होकर आवागमन करना पड़ता है। मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है।

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की बदहाली का असर बच्चों की शिक्षा, किसानों की आजीविका और स्थानीय व्यापार पर भी पड़ रहा है। किसान अपनी उपज समय पर बाजार तक नहीं पहुंचा पाते, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं, बरसात के दिनों में कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से लगभग कट जाता है। आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को घंटों पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि नेता, मंत्री और विभागीय अधिकारी उन्हें कीड़ा-मकोड़ा समझकर विकास की मुख्यधारा से दूर रखना चाहते हैं तो अब वे उनकी इस मानसिकता को बदलने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण केवल आश्वासनों से संतुष्ट होने वाले नहीं हैं, बल्कि उन्हें हर हाल में एक सुदृढ़ और आवागमन योग्य सड़क चाहिए। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र के लगभग पांच हजार ग्रामीण मंधनियां पंचायत भवन के समीप मैदान में एकत्रित होकर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस बार उनका उद्देश्य केवल आश्वासन प्राप्त करना नहीं, बल्कि सड़क निर्माण कार्य शुरू होने का ठोस परिणाम देखना है। यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News