Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मिलेनियम सिटी में 220केवी क्षमता के तीन नए बिजली घर के निर्माण की तैयारी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) की तरफ से की जा रही है। यह बिजली घर 220/33केवी क्षमता के होंगे। इनके बनने के बाद पुराने और नए गुरुग्राम के बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। मौजूदा समय में गुरुग्राम में 220/33 केवी क्षमता के 11 और 220/66 केवी क्षमता के पांच बिजली घर हैं। इसके अलावा 66/11 केवीए क्षमता के 30 बिजली घर हैं। इनसे बिजली सप्लाई की जा रही है। एचवीपीएन ने सेक्टर-52, द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-102 और गांव बादशाहपुर में 220/33 केवी क्षमता के नए बिजली घर स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। अगले 10 से 15 दिन के अंदर जमीन तय करके इसके निर्माण की दिशा में काम शुरू हो जाएगा। एक बिजली घर के निर्माण में करीब 55 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।
गुरुग्राम के सेक्टर-58 से लेकर सेक्टर-115 तक बिल्डरों की रिहायशी सोसाइटियां और कॉलोनियां हैं। इसके अलावा वाणिज्यिक कॉलोनियां हैं। अधिकांश सोसाइटियों में 11केवी केबल से बिजली की सप्लाई हो रही है। इससे 66केवी क्षमता के बिजली घर ओवरलोडिड हैं। इनके ओवरलोडिड होने की वजह से सेक्टर, कॉलोनियों और गांवों में बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। इन सोसाइटियों में 33केवी बुनियादी ढांचा तैयार करने की शर्त पर बिल्डरों को लाइसेंस जारी किया हुआ है। ऐसे में 220/33 केवी के बिजली घर बनने से पूरे गुरुग्राम को बिजली के अघोषित कट से फायदा मिलेगा।
सेक्टर-99 में एचवीपीएन की तरफ से 220/33केवी क्षमता का बिजली घर तैयार किया जा रहा है। 98 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके निर्माण में करीब 52 करोड़ की लागत आ रही है। एचवीपीएन और जीएमडीए के बीच तालमेल की कमी से यह बिजली घर एक साल बाद शुरू हो सकेगा। जीएमडीए की तरफ से हाल ही में एचवीपीएन को सेक्टर-107 से लेकर सेक्टर-99 तक बिजली केबल डालने की प्राथमिक मंजूरी दी गई है।
एचवीपीएन की तरफ से सेक्टर-75 में 220 केवी क्षमता का नया बिजली घर तैयार किया जाएगा। इसके तहत टेंडर जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। एचवीपीएन ने तीन साल पहले सेक्टर-76 में बिजली घर तैयार किया था, लेकिन जमीन को अधिग्रहणमुक्त करने के बाद जमीन मालिक पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में चले गए थे। इसके बाद यह बिजली घर अदालती पचड़े में फंस गया।
मिलेनियम सिटी में 220केवी क्षमता के तीन नए बिजली घर बनाए जाएंगे। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है।
– अनिल मलिक, कार्यकारी अभियंता, एचवीपीएन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play