Dumka News: जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत ग्रा पंचायत जोन का निवासी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्याम सुंदर मोदी की धर्मपत्नी अनीता पोद्दार की लंबी बीमारी के दौरान असामयिक मृत्यु हो गई। अनीता पोद्दार पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। दिवंगत अनीता पोद्दार के निधन की सूचना मिलने पर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख जोंका गांव पहुंचकर दिवंगत अनीता पोद्दार को श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने स्वजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही।
पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि अनीता पोद्दार गांव एवं आसपास के क्षेत्र में लोकप्रिय समाजसेवी के रूप में प्रसिद्ध थीं। वे सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेती थीं। लोगों के बीच सादगी और सेवा भावना के लिए जानी जाने वाली अनीता पोद्दार के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं श्याम सुंदर मोदी, उनके पुत्र प्रेम रंजन तथा पूरे परिवार के साथ हैं। प्रेम रंजन राष्ट्रीय लोक निर्माण विभाग में अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play