Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि । शहर के महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय के बीसीए विभाग में बुधवार को सेमेस्टर छह (सत्र 2023-2026) के विद्यार्थियों का डिसर्टेशन एवं सॉफ्टवेयर प्रेजेंटेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप पालित, समन्वयक डॉ. शिखा अवस्थी, बाह्य परीक्षक डॉ. रमेश कुमार एवं डॉ. अजय कुमार, आंतरिक परीक्षक एवं शिक्षक राघवेंद्र नारायण विकास और गाइड एवं मेंटर अमरजीत मिश्र की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर बीसीए सत्र 2023-2026 की छात्राओं ने समाज एवं पर्यावरण से जुड़े तीन अभिनव सॉफ्टवेयर प्रस्तुत किए। पहला प्रोजेक्ट फ्रॉड डिटेक्शन पोर्टल है, जिसका उद्देश्य एवरी क्लिक इज नॉट सेफ की अवधारणा पर आधारित होकर किसी भी लिंक की सुरक्षा की जांच करना है। इस वेबसाइट का निर्माण अंजलि, निक्की और अरीबा के समूह ने किया। दूसरा प्रोजेक्ट चाइल्ड स्फेयर वेबसाइट है, जिसे रिम्स, जया और रोमा के समूह ने विकसित किया था। यह प्लेटफॉर्म अनाथ, मानसिक रूप से विशेष, नशा पीड़ित एवं अन्य जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए स्वयंसेवकों, संगठनों, अभिभावकों और व्यक्तिगत सहयोगकर्ताओं को पंजीकरण कर विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने का माध्यम बनेगा। तीसरा प्रोजेक्ट ग्रीन हार्मोनी सिस्टम है, जिसे रितिका, मनीषा, पिंकी एवं सुधा के समूह ने तैयार किया। इस वेबसाइट का उद्देश्य भोजन की बर्बादी रोकना, पुराने कपड़ों एवं फूलों का पुनः उपयोग सुनिश्चित करना और पशु-पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देना है। इस प्लेटफॉर्म से जुड़कर इच्छुक लोग इन सामाजिक एवं पर्यावरणीय अभियानों में योगदान दे सकेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप पालित एवं समन्वयक डॉ. शिखा अवस्थी ने छात्राओं को समाज एवं प्रकृति के हित में उपयोगी सॉफ्टवेयर विकसित करने पर बधाई दी। कहा कि महाविद्यालय का बीसीए विभाग प्रत्येक वर्ष नवाचार एवं सॉफ्टवेयर विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है, जिससे महाविद्यालय गौरवान्वित हो रहा है। बाह्य परीक्षक डॉ. रमेश कुमार एवं डॉ. अजय कुमार और आंतरिक परीक्षक राघवेंद्र नारायण विकास ने छात्राओं की ओर से विकसित सॉफ्टवेयरों का तकनीकी मूल्यांकन करते हुए उनकी उपयोगिता, कार्यक्षमता एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। वहीं गाइड एवं मेंटर अमरजीत मिश्र ने छात्राओं को इन सॉफ्टवेयरों को लाइव प्लेटफॉर्म पर लाने एवं व्यावहारिक रूप से उपयोग में लाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play