Darbhanga News: अंतरजिला चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, दो लोग गिरफ्तार – Hindustan

Darbhanga News: बिरौल, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मजरगाही गांव के मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्वेदन कर चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बुधवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मामले में समस्तीपुर के खानपुर में गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर मंदिर का सामान खरीदने वाले दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि 7 जुलाई को मजरगाही गांव के शिवमंदिर में चोरी हुई थी। इस संबंध में बिरौल थाना में कांड संख्या 467/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। इसी बीच समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना पुलिस ने 2 दिन पूर्व इसी गिरोह के मुख्य सदस्य को चोरी की मूर्ति के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना अंतर्गत सिंघिया वार्ड 6 निवासी छोटू पिता बुचु साह और गुड्डू कुमार पिता रामप्रकाश महतो ने मजरगाही शिवमंदिर में चोरी की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार चोरों ने बताया कि वे अलग-अलग जिलों के मंदिरों को निशाना बनाते थे। उन्होंने इससे पूर्व दरभंगा जिले के बहेड़ा, बहेड़ी एवं समस्तीपुर जिले के खानपुर, रोसड़ा, कर्पूरीग्राम और हथौड़ी थाना क्षेत्र के कई मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले दो लोगों के घर छापेमारी की। सिंघियाघाट वार्ड 6 निवासी राजा साह पिता विनोद साह और रोसड़ा के गुदरी बाजार डाब मुहल्ला वार्ड 21 निवासी अनिल कुमार साह पिता जुगेश्वर साह को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से एल्युमिनियम की बाल्टी-6, गमला-8, पीतल की घंटी-4, कांस/पीतल का घड़ीघंट-2, लोटकी-2, पंचदीप-1, विजयघंट-1 सहित करीब 19 हजार रुपये का सामान बरामद किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि छोटू और गुड्डू को रिमांड पर लिया जाएगा। इस कांड में विभूतिपुर के मुस्तफापुर निवासी अन्नू कुमार उर्फ मो. मेराज पिता अली राजा फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी दल में पु.नि. सह थानाध्यक्ष चन्द्रमणि, पु.अ.नि. मुकेश कुमार, अनु.कर्ता स.अ.नि. अनिल तिवारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News