Madhubani News: बाबूबरही । थाना क्षेत्र के जबदी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एक छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप को लेकर बुधवार को भारी हंगामा हुआ।
घटना से आक्रोशित छात्र-छात्राएं और शिक्षक बाबूबरही थाना पहुंचकर तीन युवकों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के सुमित कुमार, गौरव कुमार और आयुष कुमार लंबे समय से विद्यालय में आकर शैक्षणिक कार्य में बाधा पहुंचाते हैं। तीनों शिक्षकों और शिक्षिकाओं से अभद्र व्यवहार करते हैं तथा पूर्व में विद्यालय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ भी दुर्व्यवहार कर चुके हैं।
आवेदन के अनुसार, तीनों युवकों ने विद्यालय की एक छात्रा से दुर्व्यवहार किया है। वे अक्सर छात्राओं पर अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं। मोबाइल से वीडियो बनाते हैं और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करते हैं। विद्यालय में निर्माण कार्य चलने के कारण छात्राएं पास के चापाकल पर पानी पीने जाती हैं, जहां उनके साथ छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी की जाती है। इससे डरकर कई छात्राओं ने स्कूल आना कम कर दिया है।
प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि आरोपित विद्यालय परिसर के आसपास मंडराते हैं और छात्राओं से निजी सवाल पूछकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ पूर्व में दर्ज अन्य आपराधिक मामले का उल्लेख करते हुए सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।
खजौली सर्किल इंस्पेक्टर सरवर आलम ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला आया है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जांच रही है। सभी दोषियों पर विधि सम्मत करवाई की जाएगी।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक से घटना की जानकारी मिली है। यह अत्यंत निंदनीय है। विद्यालय का सुरक्षित और शांत वातावरण बनाए रखने के लिए ग्रामीणों का सहयोग भी आवश्यक है।
रिमझिम गुड़िया, प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play