Ghumla News: कामडारा प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश ने कामडारा प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलबुरु की बदहाल स्थिति उजागर कर दी है। मंगलवार को दिनभर हुई बारिश के कारण विद्यालय के सभी कमरों में पानी भर गया। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रही। टपकती छत और उखड़ते प्लास्टर के बीच बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय में पहली से आठवीं कक्षा तक कुल 107 विद्यार्थी नामांकित हैं। इनकी पढ़ाई पांच कमरों में संचालित होती है, लेकिन सभी कमरे जर्जर हो चुके हैं। बारिश होते ही छत से पानी टपकने लगता है और दीवारों से भी पानी का रिसाव होने लगता है। मंगलवार को लगातार बारिश के कारण सभी कमरों का फर्श पूरी तरह जलमग्न हो गया। वहीं छत से प्लास्टर गिरने लगा, जिससे बच्चे इधर-उधर हटकर अपनी सुरक्षा करते नजर आए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रघुवीर चीक बड़ाईक ने बताया कि जर्जर भवन की स्थिति की रिपोर्ट बीआरसी कामडारा से लेकर जिला मुख्यालय तक कई बार भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक भवन की मरम्मत या नए भवन के निर्माण की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से जल्द विद्यालय भवन की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित माहौल में पढ़ाई की सुविधा मिल सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play