Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। सीआईएसएफ कैंटीन के खरीद विभाग का कर्मचारी बनकर एक कारोबारी से 2.53 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी परचेज ऑर्डर और रिफंड का झांसा देकर रकम विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। साइबर थाना बल्लभगढ़ में दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस ने परमजीत, प्रदीप कुमार, भारत कुमार, निखिल और वंश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सेक्टर-70 आईएमटी निवासी एक व्यवसायी को 22 जून को फोन कर एक व्यक्ति ने खुद को सीआईएसएफ कैंटीन के खरीद विभाग का कर्मचारी बताया।
उसने टैबलेट चार्जिंग कैबिनेट खरीदने के नाम पर कंपनी की जानकारी और कोटेशन मंगवाई। इसके बाद शिकायतकर्ता को कथित परचेज ऑर्डर भेजा गया। कुछ समय बाद दूसरे व्यक्ति ने खुद को विभाग का अकाउंटेंट बताकर औपचारिकताओं के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में रकम जमा कराने को कहा। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि राशि बाद में वापस कर दी जाएगी। शिकायतकर्ता ने कुल 2,53,459 रुपये अलग-अलग खातों में भेज दिए। बाद में बताए गए पते पर पहुंचने पर पता चला कि सीआईएसएफ कैंटीन की ओर से कोई ऑर्डर जारी ही नहीं किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी आपस में संपर्क में थे और बैंक खाते तथा सिम कार्ड उपलब्ध कराकर ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस ने वंश और प्रदीप को जेल भेज दिया है, जबकि भारत, निखिल और परमजीत को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play