IND vs ZIM LIVE, 1st T20I: हॉटस्टार-सोनीलिव नहीं…यहां फ्री में देखें इंडिया vs जिम्बाब्वे लाइव मैच, कितने बजे होगा टॉस? – Hindustan

IND vs ZIM LIVE, 1st T20I: इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज यानी गुरुवार, 23 जुलाई से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारत पहली जीत की तलाश में उतरेगी। भारत ने लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद अभी तक एक भी टी20 मैच नहीं जीता है। जी हां, टीम मैनेजमेंट ने सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म और उनकी उम्र को देखते हुए कप्तानी छीनी और टीम की बागडोर श्रेयस अय्यर को सौंपी। अय्यर की कप्तानी में भारत को पहले आयरलैंड के खिलाफ बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया 0-2 से वह सीरीज हारी। इसके बाद इंग्लैंड ने उन्हें 5 मैच की टी20 सीरीज में 0-4 से रौंदा। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रेयस अय्यर पहली जीत तलाशेंगे। आईए एक नजर भारत बनाम जिम्बाब्वे लाइव स्कोर और मैच से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-
India vs Zimbabwe पहला टी20 कब खेला जाएगा?
Ind vs ZIM 1st T20I आज यानी गुरुवार, 23 जुलाई को खेला जाएगा।
India vs Zimbabwe पहला टी20 हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे पहला टी20 भारतीय समयानुसार दोपहर, 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी 4 बजे मैदान पर उतरेंगे।
Ind vs ZIM 1st T20I का टीवी पर मजा भारतीय फैंस Unite8 स्पोर्ट्स पर उठा सकते हैं।
Ind vs ZIM 1st T20I लाइव स्ट्रीमिंग ना दो जियोहॉटस्टार पर होगी और ना ही फैंस इसका मजा सोनीलिव पर उठा सकेंगे। इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे टी20 लाइव ऑनलाइन आप फैनकोड पर देख सकते हैं। इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
IND vs ZIM लाइव मैच का मजा आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर उठा सकते हैं।
इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह।
जिम्बाब्वे: सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन करन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मडांडे (विकेट कीपर), टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुज़रबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी, मिल्टन शुम्बा।
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News