Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव – bhaskarhindi.com

Download App from
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने प्राकृतिक संसाधनों की मूल्य श्रृंखला में न्याय की मांग की है। गुटेरेस ने अपने एक बयान में कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि खनिजों का विकास संसाधन-संपन्न देशों और स्थानीय समुदायों के लिए न्यायसंगत व टिकाऊ परिणाम लेकर आए।

नीट पेपर लीक विवाद और छात्रों के आंदोलन को लेकर शिवसेना (यूबीटी) ने केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की है। पार्टी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि छात्रों की समस्याओं पर सरकार को पहले ही संवाद शुरू कर देना चाहिए था। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की सोनम वांगचुक से मुलाकात का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत की होती तो हालात इतने नहीं बिगड़ते।
Created On : &nbsp 23 July 2026 8:00 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News