नई दिल्ली, एजेंसी। देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी इन्फोसिस ने आशीष कुमार दास को अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ-नामित) नियुक्त किया है। वह एक अप्रैल 2027 से कंपनी की कमान संभालेंगे। उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। यह नियुक्ति कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी के बाद प्रभावी होगी। आशीष कुमार दास मौजूदा प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सलील पारेख का स्थान लेंगे। पारेख का दूसरा कार्यकाल 31 मार्च 2027 को समाप्त हो रहा है। उन्होंने नौ वर्ष से अधिक समय तक कंपनी का नेतृत्व किया है। कंपनी ने बताया कि निदेशक मंडल की नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर दास की नियुक्ति की गई है।
वह फिलहाल कंपनी के एक प्रमुख वैश्विक कारोबार खंड का नेतृत्व कर रहे हैं और इन्फोसिस के साथ तीन दशक से अधिक समय से जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने वैश्विक परिचालन से जुड़े कई वरिष्ठ पदों पर काम किया है।इन्फोसिस के अनुसार, दास ने ग्राहकों को कारोबार और प्रौद्योगिकी में हो रहे बड़े बदलावों के दौरान मार्गदर्शन दिया है और मजबूत वैश्विक टीमों का निर्माण किया है। कंपनी का मानना है कि उनकी कारोबारी समझ और प्रौद्योगिकी का अनुभव उन्हें कृत्रिम मेधा (एआई) के दौर में इन्फोसिस का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त बनाता है। इन्फोसिस के चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में कंपनी को ऐसे नेता की जरूरत थी, जो नई तकनीकों के अनुरूप बदलाव भी ला सके और ग्राहकों का भरोसा भी बनाए रखे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play