Auraiya News: अछल्दा थाना क्षेत्र में बाइक की मामूली टक्कर के बाद चार बाइक सवारों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उससे मोबाइल, नकदी, हेलमेट और बाइक की चाबी लूट ली। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव घेरा निवासी रवि बाबू पाल पुत्र अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल फोन के पार्ट्स बेचने का काम करता है। सोमवार रात करीब 10 बजे वह सामान बेचकर अपनी प्लेटिना बाइक से अछल्दा नहर पटरी मार्ग से घर लौट रहा था।
सरकारी अस्पताल के आगे उसकी बाइक आगे चल रही एक बाइक से हल्के रूप में टकरा गई। आरोप है कि इसके बाद दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब उसने मदद के लिए मोबाइल निकालकर फोन करने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसका दो सिम वाला मोबाइल छीन लिया। इसके बाद जेब में रखे करीब 13,500 रुपये, बाइक की चाबी और काला हेलमेट भी छीन लिया। पीड़ित के शोर मचाने पर चारों आरोपित दिबियापुर की ओर भाग निकले। रवि बाबू के अनुसार एक बाइक का नंबर यूपी-79 एसी-2374 था, जबकि दूसरी सफेद रंग की बाइक का नंबर वह नहीं देख सका। उसने बताया कि आरोपितों में दो युवक और दो अधेड़ उम्र के व्यक्ति शामिल थे। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है और आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play