जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल – ABP News

गृह मंत्रालय ने जंतर मंतर को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है. विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने जंतर मंतर के डेढ़ किमी के दायरे में शाम 4 बजे से आधी रात 12 बजे तक इंटरनेट सर्विस बंद करने को कहा है. सीजेपी के समर्थन में जारी प्रदर्शन को लेकर पूरे देश में से युवा जुटे हुए हैं. 
NIA की जांच मांग वाली पीटिशन पर सीजेपी का आया बयान
इधर, जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट कर रहे सीजेपी के प्रवक्ता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि किसी दक्षिणपंथी विचारधारा वाले व्यक्ति की ओर से सीजेपी के खिलाफ एनआईए जांच की मांग वाली पीआईएल बहुत संदिग्ध है. हम कोर्ट से गुजारिश करते हैं कि वे इस सरकार के हाथों का हथियार बनें. पूरी युवा पीढ़ी उनकी ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है. सोनम वांगचुक की सेहत से जुड़ी एक पीआईएल पर दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश का इस्तेमाल कर उन्हें जबरदस्ती हटाने और अस्पताल में नजरबंद करने के लिए किया था. इससे विरोध  और भड़क गया है. 
उन्होंने कहा कि सरकार फिर से इस पीआईएल और कोर्ट का इस्तेमाल प्रदर्शनकारियों, स्टूडेंट और युवा पीढ़ी को बदनाम करने और असहमति को बेरहमी से दबाने के लिए करेगी. यह सब प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने की बजाय किया जाएगा. कोर्ट को सत्ताधारी सरकार की ऐसी खतरनाक और बुरी साजिश का हिस्सा नहीं बनाया जा सकता. संस्थाओं में भरोसा जरूरी है. उन्हें किसी भी तरह से राजनीति का अखाड़ा या हथियार न बनने दें. 
अपडेट जारी है…
नवंबर 2025 एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर कंसल्टेंट अपनी भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया का अनुभव करीबन साढ़े 8 साल का है. देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं. पिछले कुछ सालों में बतौर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, कंटेंट एडिटर, सब एडिटर और रिजनल टीवी चैनल में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं. लेखन, ग्राफिक्स और वीडियो प्रोडक्शन की बारीक समझ है. नेशनल-इंटरनेशनल डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुका हैं. मजा ग्राउंड या एक्सक्लूसिव रिपोर्ट कवर करने में आता है. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा. साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना, कहानियां-कविताएं लिखना और घूमना विशेष रुचियों में दर्ज है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News