सरकारी अस्पताल में महिला मरीज को चूहे ने काटा – Hindustan

तमिलनाडु : ऑपरेशन के बाद सामान्य वार्ड में भर्ती थी तिरुचिरापल्ली, एजेंसी। सरकारी अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग महिला के पैर के अंगूठे को चूहे ने काट कर जख्मी कर दिया। यह घटना महात्मा गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल की है। कलकंदारकोट्टई के पास अलाथुर की रहने वाली 70 वर्षीय आर तमिल कोडी घर पर अचानक गिरने के कारण घायल हो गईं थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 20 जुलाई को उनका ऑपरेशन किया गया। उन्हें देखभाल के लिए सामान्य वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। इसी वार्ड में बुजुर्ग महिला के बाएं पैर के अंगूठे को चूहे ने काटकर जख्मी कर दिया।

घटना गुरुवार सुबह सामने आई। उनके बेटे विजयकुमार ने कहा कि मां को चाय देने गए थे। इस बीच वह पैर को देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ को दी, इसके बाद पीड़ित को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि मां को शुगर है, इस कारण उन्हें चूहे के काटने का अहसास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वार्ड में चूहों को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News