भारत-नेपाल सीमा पर ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली गिरफ्तार: डिगनिया बनकटी में स्कूटी से तस्करी करते पकड़े गए,… – Dainik Bhaskar

भारत-नेपाल सीमा पर गौरीफंटा-चंदनचौकी मार्ग पर डिगनिया बनकटी जंगल क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने दो नेपाली नागरिकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 8.58 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई है।
यह कार्रवाई चेकिंग के दौरान नेपाल की ओर से आ रही एक स्कूटी को रोककर की गई। तलाशी में स्कूटी सवार करन बहादुर गुरुंग के पास से 2.66 ग्राम, उसके नाबालिग साथी के पास से 2.43 ग्राम और स्कूटी के टूल किट से 3.49 ग्राम ब्राउन शुगर मिली।
गौरीफंटा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी करन बहादुर गुरुंग नेपाल के जिला कैलाली स्थित गोदावरी नगरपालिका वार्ड नंबर-8 का निवासी है। दूसरा आरोपी 16 वर्षीय बाल अपचारी भी जिला कैलाली का ही रहने वाला है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/23 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई नेपाल नंबर की स्कूटी भी जब्त कर ली है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News