Rishikesh News: कालेकीढाल में जिम संचालक की संदिग्ध मौत – Hindustan

Rishikesh News: भानियावाला स्थित एक वेडिंग पॉइंट में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया गुरुवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ विधायक बृजभूषण गैरोला, उत्तराखंड अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर और जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुनीत मित्तल ने किया।

विधायक गैरोला ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ऐसे शिविरों से लोगों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर मिल रही हैं, जिससे उन्हें अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ती।

उत्तराखंड अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है।

जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुनीत मित्तल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, डोईवाला एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, मुकेश, सफाई निरीक्षक सचिन रावत, सभासद ईश्वर रौथान, अमित कुमार, संतोषी बहुगुणा, सोनाली गोयल, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी जेटली, रीता नेगी, विक्रम नेगी, विनीत मनवाल, रामकिशन आदि उपस्थित रहे।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग, जल संस्थान समेत कई विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी एवं विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई। कई लोगों की शिकायतों का भी मौके पर निस्तारण किया गया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News