Gopalganj News: गोपालगंज। हिन्दुस्तान अखबार में वेंडिंग जोन नहीं बनने से शहर में बढ़ते अतिक्रमण और रोजाना लगने वाले जाम की प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के पांच दिन बाद गुरुवार को डीएम समीर सौरभ शहर में प्रस्तावित वेंडिंग जोन के चिन्हित स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे।
उन्होंने अधिकारियों के साथ पांच स्थानों का जायजा लिया और वेंडिंग जोन के विकास की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि वेंडिंग जोन विकसित होने से फुटपाथ दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को व्यवस्थित स्थान मिलेगा। इससे मुख्य सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण कम होगा, यातायात व्यवस्था सुचारू बनेगी तथा आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन केवल दुकानदारों के पुनर्वास का माध्यम नहीं, बल्कि शहर के सुनियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
डीएम ने बंजारी के पास, सर्किट हाउस के समीप सहित शहर में चिन्हित पांच प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। आधारभूत सुविधाओं का आकलन कर दिए निर्देश प्रत्येक स्थल पर उपलब्ध भूमि, पहुंच मार्ग, जल निकासी, बिजली, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं का आकलन किया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी तकनीकी मानकों का पालन करते हुए शीघ्र कार्य शुरू कराया जाए ताकि फुटपाथ दुकानदारों को सुरक्षित और व्यवस्थित व्यवसायिक स्थल उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. प्रेरणा सिंह, अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि वेंडिंग जोन के निर्माण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। 18 जुलाई को प्रकाशित हुई थी खबर उल्लेखनीय है कि 18 जुलाई के हिन्दुस्तान संस्करण में ‘वेंडर जोन नहीं बनने से बढ़ रहा अतिक्रमण, रोज लग रहा जाम’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर में बताया गया था कि वर्षों से वेंडिंग जोन की योजना अधर में लटकी है, जिसके कारण फुटपाथ और सड़क किनारे दुकानें सज रही हैं तथा शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है। खबर के प्रकाशन के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पहल शुरू की है। इससे शहरवासियों में उम्मीद जगी है कि वर्षों से लंबित वेंडिंग जोन की योजना अब धरातल पर उतर सकेगी।(रिपोर्ट-प्रमोद तिवारी)
Loading videos…
Loading videos…
शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।
परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।
करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।
शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।
विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play