Gopalganj News: गोपालगंज। बिहार सरकार द्वारा पंचायत परिसीमन कराने के निर्णय का गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। शहर के एक निजी हॉल में त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संघ, मुखिया संघ, प्रमुख संघ, जिला परिषद सदस्य संघ तथा पंच-सरपंच संघ की संयुक्त सभा आयोजित हुई। सभा में सरकार के इस निर्णय को पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक और साहसिक कदम बताते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार राय रहे। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत परिसीमन से स्थानीय निकायों का बेहतर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। सभा में त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों की एकता, पंचायती राज संस्थाओं को अधिक अधिकार, जनप्रतिनिधियों के स्थायी वेतनमान तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने पंचायत हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। सभा में जिला परिषद संघ की प्रदेश अध्यक्ष स्नेह लता यादव, जिला परिषद अध्यक्ष अंकु राय, उपाध्यक्ष दीपू पटेल, जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह, वार्ड संघ के जिला अध्यक्ष विशाल यादव, मुखिया उपेंद्र चौरसिया, रामाज्ञा यादव, श्याम बिहारी पांडे, उमेश शाही, फिरोज अहमद, सगीर अहमद, सुजीत राम, लोहा यादव समेत बड़ी संख्या में पंचायत जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। (रिपोर्ट-प्रमोद तिवारी)
Loading videos…
Loading videos…
शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।
परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।
करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।
शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।
विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play