Jamshedpur News: जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य चौक-चौराहों के आसपास सड़क पर डस्टबिन लगेंगे, ताकि लोग सड़क के बजाय डस्टबिन में कचरा डाल सकें। वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद में डस्टबिन का मुद्दा उठाया है। मालूम हो कि फरवरी 2021 तक जुगसलाई के विभिन्न वार्डों में सड़क किनारे 19 से ज्यादा डस्टबिन लगा था, जिसमें लोग घरेलू कचरा डालते थे, लेकिन घर-घर से कचरा एकत्रित करने की योजना एक-एक कर सभी जगहों से डस्टबिन हटा दिया गया। इसके बाद घर-घर कचरा उठाने का काम एजेंसी को सौंप दिया गया। लेकिन एजेंसी को शुल्क देने के बजाय लोग सड़क पर कचरा फेंकते हैं।
पार्षद अनिल मोदी ने कहा कि जुगसलाई क्षेत्र में कुछ डस्टबिन आवश्यक हो गया है, जिससे लोग सड़क के बदले डस्टबिन में कचरा डाले और नगर परिषद के सफाई कर्मचारी रूटीन से कचरा उठाए। इधर, पांच दिन बाद जुगसलाई में घर-घर से कचरा एकत्रित करने का काम फिर शुरू हो गया। इससे क्षेत्र के नागरिकों व दुकानदारों को राहत मिली है, क्योंकि सड़क पर एकत्रित कचरे के ढेर से बदबू फैल रही थी। इससे लोगों को मच्छर जनित बीमारियों का डर सताने लगा था। वार्ड पार्षदों ने क्षेत्र के निवासियों से आग्रह किया कि घरेलू कचरा सड़क पर न फेंककर एजेंसी के कर्मचारियों को दें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play