हाईकोर्ट के स्थायी खंडपीठ की होगी स्थापना – Hindustan

बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा में पटना उच्च न्यायालय की स्थायी खंडपीठ की स्थापना दरभंगा एवं मिथिला के न्यायिक विकास को नई दिशा देने के लिए आवश्यक है। दरभंगा में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना से उत्तर बिहार की बड़ी आबादी को समय और संसाधन की काफी बचत होगी जो कमजोर तथा मघ्यम वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। ये बातें स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गुरुवार को संसद सत्र के दौरान केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ बैठक करने के बाद कही। सांसद ने केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल को इन विषयों से सम्बंधित एक पत्र सौंपकर शीघ्र पहल करने का आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक के क्रम में सांसद डॉ. ठाकुर ने दरभंगा में केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) की सर्किट पीठ की स्थापना, ई-न्यायालय एवं डिजिटल न्यायिक सेवाओं के विस्तार, न्यायिक अवसंरचना के आधुनिकीकरण, न्यायालय भवनों के सुदृढ़ीकरण, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के लिए बेहतर सुविधाओं के विकास तथा न्यायिक सेवाओं को अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर चर्चा की तथा त्वरित निदान के लिए अनुरोध किया। सांसद डॉ. ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष इन मुद्दों पर पूर्व में की गयी पहल और प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि इसके लिए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री व बिहार के राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर आग्रह किया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News