Feedback
मेष राशि: अचानक मिलेगी कोई अच्छी खबर, धैर्य के साथ काम करने का है दिन
मेष राशि के जातकों को आज अपने अनियंत्रित खर्चों पर लगाम लगानी होगी. हालांकि, अचानक कोई बहुत अच्छी और मनपसंद खबर मिल सकती है.
हर काम में धैर्य बनाए रखें. परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी. आज का दिन भावनाओं से भरा रहेगा. व्यापार के मामले में थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि नुकसान होने की आशंका है. अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें.
शुभ अंक (Lucky Number): 9
शुभ रंग (Lucky Color): क्रीम
आज का उपाय (aaj ke upay): किसी गरीब को आटे का दान करें.
वृष राशि: धन की स्थिति में देखने को मिलेगा सुधार, व्यापार में बन रहे हैं लाभ के योग
वृष राशि के जातकों के करियर से संबंधित रुके हुए काम आज आसानी से बनेंगे. आपकी धन की स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा.
हालांकि, किसी बात को लेकर मन में थोड़ी टेंशन रह सकती है. दिमाग में कुछ नया काम शुरू करने का विचार बनेगा. व्यापार में लाभ का शानदार योग बन रहा है, लेकिन सेहत पर ध्यान देना होगा.
शुभ अंक (Lucky Number): 6
शुभ रंग (Lucky Color): सफेद
आज का उपाय (aaj ke upay): किसी गरीब को फल दान करें.
मिथुन राशि: सीनियर अधिकारियों से मिलेगा पूरा सहयोग, प्रॉपर्टी में सोच-समझकर करें निवेश
मिथुन राशि के जातकों को आज अपना काम खुद संभालने की सख्त जरूरत है. कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारियों से पूरा सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा.
प्रॉपर्टी में निवेश का फैसला बहुत सोच-समझकर ही लें. बातचीत में क्रोध से बचना होगा और अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा. व्यापार से जुड़े आपके सभी रुके काम पूरे हो जाएंगे.
शुभ अंक (Lucky Number): 5
शुभ रंग (Lucky Color): भूरा
आज का उपाय (aaj ke upay): किसी गरीब को भोजन दान करें.
कर्क राशि: करियर को आगे बढ़ाने का है सही समय, लंबी दूरी की यात्रा से होगा लाभ
कर्क राशि के जातकों के सभी रुके हुए काम आज आसानी से पूरे होंगे. परिवार की तरफ से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा.
करियर को तेजी से आगे बढ़ाने का यह सबसे सही समय है. लंबी दूरी की यात्रा से आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा. व्यापार में लाभ के कई नए रास्ते खुलेंगे, लेकिन अपने अहंकार पर नियंत्रण रखें.
शुभ अंक (Lucky Number): 2
शुभ रंग (Lucky Color): गुलाबी
आज का उपाय (aaj ke upay): किसी गरीब को चावल का दान करें.
सिंह राशि: विदेश से जुड़े काम होंगे पूरे, दूर होगी कई दिनों पुरानी परेशानी
सिंह राशि के जातकों के विदेश से संबंधित सभी लंबित काम आज आसानी से बन जाएंगे. शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को बड़ी सफलता हासिल होगी.
कई दिनों से चली आ रही मानसिक परेशानी से छुटकारा मिलेगा. जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला करने से बचें. व्यापार में थोड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए कम बोलें और सेहत का ध्यान रखें.
शुभ अंक (Lucky Number): 1
शुभ रंग (Lucky Color): केसरिया
आज का उपाय (aaj ke upay): किसी मंदिर में मिसरी दान करें.
कन्या राशि: परिवार से जुड़े कार्य होंगे सफल, व्यापार में स्थिति बनेगी काफी मजबूत
कन्या राशि के जातकों के परिवार से जुड़े सभी कार्य समय से पूरे होंगे. आज आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी.
करियर को आगे बढ़ाने की चिंता मन में बनी रह सकती है. किसी भी बहस या विवाद में उलझने से बचें. दूसरों के भरोसे कोई भी काम ना छोड़ें, अपने व्यवहार और सेहत पर ध्यान दें. व्यापार में स्थिति मजबूत होगी.
शुभ अंक (Lucky Number): 5
शुभ रंग (Lucky Color): आसमानी
आज का उपाय (aaj ke upay): दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
तुला राशि: अचानक धन आने के बन रहे हैं सुंदर योग, उधारी में काम करने से बचें
तुला राशि के जातकों को आज किसी से भी उधार पैसा लेकर काम शुरू नहीं करना चाहिए. अपने गुस्से पर पूरी तरह नियंत्रण बनाकर रखें.
प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी बड़े फैसले को आज टालना ही बेहतर रहेगा. हालांकि, अचानक रुका हुआ पैसा आने के सुंदर योग बन रहे हैं. सेहत पर ध्यान दें और व्यापार में जल्दबाजी में निर्णय ना लें.
शुभ अंक (Lucky Number): 6
शुभ रंग (Lucky Color): सफेद
आज का उपाय (aaj ke upay): मां लक्ष्मी की आरती करें.
वृश्चिक राशि: करियर के क्षेत्र में मिलेगी बड़ी सफलता, संतान पक्ष से मिलेगा पूरा सुख
वृश्चिक राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में आज बेहतरीन सफलता हासिल होगी. समाज में आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
संतान पक्ष से सुख और संतोष मिलेगा. आज आप जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं. व्यर्थ में लोगों से उलझने से बचें और अपने व्यापारिक खर्चों पर नियंत्रण रखें.
शुभ अंक (Lucky Number): 9
शुभ रंग (Lucky Color): भूरा
आज का उपाय (aaj ke upay): किसी मंदिर में मिसरी दान करें.
धनु राशि: वाणी के प्रयोग में बरतें पूरी सावधानी, व्यापार में देखने को मिलेगा सुधार
धनु राशि के जातकों को आज अपनी वाणी का प्रयोग बहुत सोच-समझकर करना होगा. मन में किसी भी प्रकार के नेगेटिव विचारों को हावी ना होने दें.
अपना व्यवहार दूसरों के साथ बेहद मधुर रखें. किसी के बहकावे में आकर अपना विचार ना बदलें और अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं. व्यापार में स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी.
शुभ अंक (Lucky Number): 3
शुभ रंग (Lucky Color): गुलाबी
आज का उपाय (aaj ke upay): गाय को रोटी खिलाएं.
मकर राशि: आत्मविश्वास में होगी भारी बढ़ोतरी, प्रभावशाली लोगों से होगी मुलाकात
मकर राशि के जातकों के आत्मविश्वास में आज काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. समाज के कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली व्यक्तियों से आपकी मुलाकात होगी.
किसी भी जरूरी काम को टालने से बचें. आज भूलकर भी किसी को पैसा उधार ना दें, नुकसान हो सकता है. सेहत का ख्याल रखें, व्यापार के क्षेत्र में परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल रहेंगी.
शुभ अंक (Lucky Number): 8
शुभ रंग (Lucky Color): सफेद
आज का उपाय (aaj ke upay): किसी मंदिर में फूल दान करें.
कुंभ राशि: अधूरे काम पूरे करने का है समय, व्यापार में धन की स्थिति होगी मजबूत
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज अपने सभी पुराने अधूरे काम पूरे करने का बहुत ही उपयुक्त समय है. आपकी धन की स्थिति में तेजी से सुधार होगा.
कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा. अपनी सोच को सकारात्मक रखें, आपकी सेहत बिल्कुल ठीक रहेगी. व्यापार के क्षेत्र में धन की स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी.
शुभ अंक (Lucky Number): 8
शुभ रंग (Lucky Color): नीला
आज का उपाय (aaj ke upay): किसी गरीब को चीनी का दान करें.
मीन राशि: विनम्र वाणी से संवरेंगे आपके काम, व्यापारिक फैसले लें बहुत सोच-समझकर
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन धैर्य और शांति के साथ काम करने का है. समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक बढ़ेगा.
दूसरों के साथ मतभेद ना बढ़ें, इस बात का विशेष ध्यान रखें. अपनी बात दूसरों के सामने हमेशा विनम्रता से कहें. सेहत का ध्यान रखें और व्यापार से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर ही लें.
शुभ अंक (Lucky Number): 3
शुभ रंग (Lucky Color): पीला
आज का उपाय (aaj ke upay): किसी मंदिर में फूल दान करें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू