झील में गिर गया था मोबाइल, निकालने की कोशिश में दो 2 जूनियर डॉक्टरों की मौत – AajTak

Feedback
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां दो जूनियर डॉक्टरों की झील में डूबने से मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ, जब तीन जूनियर डॉक्टर डिमना लेक के पास टहलने पहुंचे थे. पुलिस और अस्पताल प्रशासन के अनुसार, तीनों डॉक्टर एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर डॉक्टर थे. 
एजेंसी के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे वे डिमना लेक घूमने पहुंचे. इसी दौरान झील के स्लूइस गेट के पास एक डॉक्टर का मोबाइल फोन पानी में गिर गया. मोबाइल निकालने के लिए एक डॉक्टर झील में उतरा. 
कुछ ही देर में वह गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा. उसे बचाने के लिए उसके दोनों साथी भी पानी में कूद पड़े. एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा के मुताबिक, तीनों में से एक डॉक्टर किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन बाकी दो डॉक्टर गहरे पानी में डूब गए.
यह भी पढ़ें: सूरत में 15 महीने की मासूम की दर्दनाक मौत, बिना अनुमति खोदे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से गई जान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस की टीम और गोताखोर मौके पर पहुंचे. पूर्वी सिंहभूम के डीएसपी दयानंद कुमार ने बताया कि करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों डॉक्टरों के शव बरामद किए गए. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. 
अधिकारियों के मुताबिक, मृतक डॉक्टरों के परिजनों के पहुंचने और जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने तक उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी. इस हादसे के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शोक का माहौल है.
डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस दयानंद कुमार ने बताया कि इस हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. इस दौरान सिविल डिफेंस के लोगों और गोताखोरों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया गया. करीब चार घंटे से ज्यादा चले ऑपरेशन के बाद लाशें बरामद की गईं. दोनों लाशों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News