अमेरिका के न्यूयॉर्क में 'अल्लाहु अकबर' का नारा लगाते हुए एक हमलावर ने यहूदी व्यक्ति और एक अन्य पर स्क्रूड्राइवर व चाकू से हमला किया। पुलिस हमलावर राउ …और पढ़ें
अमेरिका में नुकीले हथियार से हमला।
न्यूयॉर्क में ‘अल्लाहु अकबर’ का नारा लगाते हुए हमला।
यहूदी व्यक्ति और एक अन्य पर स्क्रूड्राइवर, चाकू से हमला।
पुलिस कर रही नफरत से प्रेरित अपराध की जांच।
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयार्क में अल्लाहु अकबर का नारा लगाते हुए हमलावर ने एक यहूदी व्यक्ति को स्क्रूड्राइवर घोंप दिया। साथ ही एक अन्य व्यक्ति पर चाकू से हमला बोल दिया गया। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब यहूदी-विरोधी भावना बढ़ रही है।
पुलिस ने बताया कि मोशे येजहाक ग्रुनहास गुरुवार दोपहर यहूदी प्रार्थना सभा से निकले थे, तभी उन्हें स्क्रूड्राइवर घोंप दिया गया। वह घर लौट रहे थे। दूसरे पीड़ित की पहचान चोक सुंग के रूप में हुई है, जो पूर्वी एशियाई मूल के थे। उन्हें पास ही में चाकू मारा गया।
ये हमले न्यूयार्क के सेंट्रल पार्क के पास हुए। पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने हमलावर की पहचान 51 वर्षीय राउल मोरालेस के तौर पर की। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह नफरत से प्रेरित अपराध है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों और गवाहों के बयानों के अनुसार, मोरालेस ने दोनों हमलों के दौरान अल्लाहु अकबर का नारा लगाया था। उन्होंने बताया कि पीड़ित अस्पताल में हैं।
यहूदी सुरक्षा गश्ती दल ‘मैनहट्टन शोमरिम’ ने एक तस्वीर जारी की है। इसमें हमलावर को दिखाया गया है। मेयर जोहरान ममदानी ने माना कि शख्स ने दोनों हमलों के दौरान अल्लाहु अकबर के नारे लगाए थे, लेकिन उन्होंने कहा कि पुलिस जांच से पता चलता है कि मानसिक स्वास्थ्य एक वजह हो सकती है। हमारे शहर में ऐसे नफ़रत भरे और घिनौने हमलों के लिए कोई जगह नहीं है।
सिटी काउंसिल की स्पीकर जूली मेनिन ने कहा कि यहूदी समुदाय में डर असली है। हर न्यूयार्कवासी अपने इलाके में सुरक्षित महसूस करने का हकदार है, चाहे उसका धर्म या पहचान कुछ भी हो। एक यहूदी संगठन ने इस घटना और यहूदियों के खिलाफ़ हुए अन्य हमलों को इजरायल के खिलाफ ममदानी के बयानों से जोड़ा है।