Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर घाट के पास कोसी नदी में डूबकर मरे नरेश सदा का शव घटना के पांच दिन बाद मुसहरिया घाट के पास बरामद किया गया। नरेश सदा का शव मुसहरिया घाट के पास निर्माणाधीन पुल में फंसा मिला। पुलिस ने सिरनियां निवासी नरेश सदा के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। सिरनियां निवासी मिथिलेश सदा ने बताया कि दो छोटे बच्चों के पिता नरेश की मौत गत सोमवार को कोसी नदी की तेज धारा में डूबने से हो गई थी। शव को खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था, पर नदी से शव को बाहर नहीं निकाला जा सका।
शुक्रवार को नरेश का शव मुसहरिया घाट पुल के पास कोसी नदी में उपलाते देखा गया।शव को देखने के सैकड़ों लोगों की भीड़ नदी के किनारे जमा हो गई। सूचना मिलने पर जमालपुर थाने की पुलिस मुसहरिया घाट पहुंची और नदी में उपलाते शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। उधर, मृतक की पत्नी संजीता देवी अपने छोटे बच्चों के साथ नदी तट पर दहाड़ मारकर रो रही थी। उप मुखिया चंद्र वीर यादव ने मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से मुआवजा राशि देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नरेश अपने परिवार का एकलौता कमाऊ सदस्य था।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play