Darbhanga News: प्रस्तावित विधेयक शिक्षकों की गरिमा पर आघात – Hindustan

Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि शिक्षक संघ (एलएनमुटा) के आह्वान पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन केएस कॉलेज में शिक्षक संघ इकाई की ओर से काला बिल्ला लगाकर प्रस्तावित उच्च शिक्षा विधेयक का विरोध किया गया। शिक्षकों ने एकजुट होकर प्रस्तावित विधेयक के विरोध में नारे लगाए और विश्वविद्यालय अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन को वापस लेने की मांग की। संघ के सचिव संजीत कुमार ने कहा कि प्रस्तावित विधेयक शिक्षकों की गरिमा पर आघात करता है। प्रस्तावित विधेयक में डिग्री कॉलेज को विश्वविद्यालय से अलग करने का प्रावधान है, जो शिक्षकों की शैक्षणिक उन्नति के लिए अनुकुल नहीं है। अगर यह विधेयक अधिनियम के रूप में रुपान्तरित होता है, तो डिग्री कॉलेजों के शिक्षको को शोध का मौका नहीं मिलेगा।

इससे उनकी सृजनशीलता एवं नवाचार की प्रवृति विकसित नहीं होगी। प्रस्तावित विधेयक कॉलेज शिक्षकों के राजनीतिक अधिकारों पर भी कुठाराघात है।अध्यक्षता करते हुए डॉ. अमरनाथ प्रसाद ने कहा कि शिक्षक संघ की यह इकाई अपने बृहत संगठन एलएनमुटा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे साजिश के विरूद्ध प्रत्येक सदस्य अंतिम सांस तक लड़ेंगे। शिक्षकों ने आंदोलन को तब तक जारी रखने का संकल्प लिया, जब तक सरकार उनकी मांगों को मान नहीं लेती। विरोध प्रदर्शन में शिक्षक संघ उपाध्यक्ष रश्मि शर्मा, संयुक्त सचिव डॉ. प्रदीप कुमार झा, डॉ. जय कुमार झा, डॉ. राकेश रंजन सिन्हा, एलएनमुटा के क्षेत्रीय सचिव डॉ. अभय कुमार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. नूतन कुमारी, डॉ. कंचन कुमारी, डॉ अभिन्न श्रीवास्तव, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. विनय कुमार, डॉ. अब्दुल बदूद, डॉ. स्वाति कुमारी, अनुराधा प्रसाद, डॉ. अमृता राज, डॉ. रंजिता कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News