Sitamarhi News: चोरौत: जल मीनार बेकार पेयजल संकट गहराया – Hindustan

Sitamarhi News: मनोज कर्ण चोरौत। भूजल स्तर लगातार नीचे जाने से चोरौत प्रखंड में भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। क्षेत्र के कई गांवों में चापाकल सूख चुके हैं, जबकि जिन चापाकलों से पानी निकल रहा है, वहां लोगों की लंबी कतार लग रही है। पीने के पानी से लेकर दैनिक जरूरतों के लिए लोग बाल्टी और डिब्बों में दूर-दराज से पानी ढोने को मजबूर हैं।सबसे अधिक परेशानी चोरौत पश्चिमी पंचायत में है, जहां वार्ड संख्या 1 से 6 तक नल-जल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रामबाग में करीब 30 वर्ष पहले बना उच्च क्षमता का जल मीनार आज भी पूरी तरह चालू नहीं हो सका है।

मोटर पंप जलने और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण यह जल मीनार लोगों के लिए राहत के बजाय अभिशाप बन गया है। वार्ड-6 की दिव्यांग तेतरी देवी ट्राइसाइकिल से डिब्बों में पानी लाकर घर का काम करती हैं। पिंकी देवी ने बताया कि उनके घर का चापाकल पूरी तरह सूख गया है। वहीं विश्वनाथ पंजियार की पत्नी तेतरी देवी ने कहा कि खाना बनाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए उन्हें नीमबारी बाजार के सरकारी चापाकल से दिन-रात पानी लाना पड़ता है। सुनिता देवी समेत दर्जनों परिवार भी दूसरे के घरों या सरकारी चापाकलों पर निर्भर हैं। नीमबारी बाजार स्थित तालाब के पास लगे सरकारी चापाकल पर दिनभर पानी भरने वालों की भीड़ लगी रहती है।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News