Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। विकास खंड बैतालपुर अंतर्गत संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत उसरा बाजार, तिवई, कोईलगड़हा, जंगल ईमिलिहां, रनिहवां, छितही बाजार एवं उधोपुर गांव में विशेष जागरूकता एवं उपचार कार्यक्रम चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकांत तिवारी ने किया। इस दौरान सुभाष चन्द्र, महेंद्र यादव, चेतन मणि, दुष्यंत तिवारी ने सहयोग किया।
टीम ने सभी सात गांवों में जाकर सुअर पालकों से मुलाकात की और बरसात में होने वाले संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए। सूअर पालकों को कृमि जनित रोगों से बचाव के लिए कृमि नाशक दवा वितरित की गई। साथ ही पंपलेट देकर साफ-सफाई और समय पर टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई। सुअर बाड़ों के आसपास एंटीलार्वा दवा का छिड़काव किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि गंदगी और जलभराव वाले क्षेत्रों में रोग तेजी से फैलते हैं। इसलिए पशुओं के बाड़े की साफ-सफाई रखें और बीमार पशु दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सालय से संपर्क करें।पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकांत तिवारी ने बताया कि बरसात में लेप्टोस्पायरोसिस नामक बैक्टीरियल रोग का खतरा बढ़ जाता है।
यह रोग चूहों, सुअरों एवं अन्य पशुओं के मूत्र से दूषित पानी या कीचड़ के संपर्क में आने से फैलता है।पशुओं में तेज बुखार, पेशाब का रंग पीला/लाल होना, आंखों में पीलापन, दूध उत्पादन में गिरावट और गर्भपात। यह रोग पशुओं से मनुष्य में भी आ सकता है।बचाव हेतु पशुओं के बाड़े में जलभराव न होने दें।सुअर और अन्य पशुओं को कीचड़ वाले स्थानों से दूर रखें।चूहों का नियंत्रण करें। पशुओं को समय पर टीकाकरण कराएं।टीम ने सुअर पालकों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play