Lalitpur News: बिना सेफ्टी किट के खंभे पर चढ़ना प्रतिबंधित – Hindustan

Lalitpur News: मड़ावरा। उप केन्द्र बिजली विभाग ने लाइनमैनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ा फैसला लिया है। अब तहसील क्षेत्र में कोई भी लाइनमैन बिना सेफ्टी किट पहने खंभे पर चढ़कर काम नहीं करेगा। इन निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। विद्युत उपकेन्द्र मड़ावरा में तैनात लाइनमैनों को फील्ड में भेजने से पहले सेफ्टी हेलमेट, सेफ्टी शूज, इंसुलेटेड दस्ताने, फुल बॉडी सेफ्टी बेल्ट सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
साथ ही सभी लाइनमैनों को लाइन शटडाउन की सही प्रक्रिया, अर्थिंग, रेस्क्यू तकनीक और आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव संबंधी विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि कार्य के दौरान जोखिम को न्यूनतम किया जा सके मडावरा बिधुत एसडीओ बिनोद कुमार राजपूत ने बताया कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मड़ावरा जेई मनोज कुमार को सुरक्षा प्रोटोकोल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लाइनमैन बिजली व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता। नए निर्देशों के तहत अब सभी फाल्ट सुधार और रखरखाव कार्य पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद ही कराए जाएंगे, जिससे दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
लाइनमैनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जारी किए दिशा निर्देश
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News