प्रेम, शादी का दबाव और कत्ल… समस्तीपुर छात्रा हत्याकांड में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार – AajTak

Feedback
बिहार के समस्तीपुर में स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. वैनी थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश बबलू साह उर्फ बबलू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश के लिए एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही थी.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह छात्रा से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था. जब छात्रा ने शादी से इंकार कर दिया तो उसने गुस्से में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.
यह भी पढ़ें: मवेशियों के लिए चारा लाने गया था छात्र, रास्ते में गिरी आकाशीय बिजली… समस्तीपुर में महिला समेत दो की मौत
गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है.
20 जुलाई को स्कूल जाते समय हुई थी हत्या
दरअसल, यह सनसनीखेज वारदात 20 जुलाई की सुबह हुई थी. वैनी थाना क्षेत्र की रहने वाली 12वीं की छात्रा सोनम कुमारी रोज की तरह स्कूल जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में बबलू कुमार ने उसे गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद इलाके में जबरदस्त आक्रोश फैल गया था. गुस्साए लोगों ने वैनी थाना पर हमला कर दिया और पुलिस के साथ झड़प भी हुई. हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा. बाद में एसपी अरविंद प्रताप सिंह के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ.
समस्तीपुर
मृतका के पिता के बयान पर वैनी थाना में कांड संख्या-93/2026 दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी.
25 हजार का इनाम बना गिरफ्तारी की वजह
इस हत्याकांड ने पूरे बिहार में राजनीतिक और सामाजिक हलचल मचा दी थी. नाई समाज से आने वाली छात्रा की हत्या के बाद मामला लगातार सुर्खियों में बना रहा. पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ता जा रहा था.
आरोपी बबलू साह उर्फ बबलू कुमार की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि इनाम घोषित होने के बाद पुलिस को लगातार महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलने लगीं. इन्हीं इनपुट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एसआईटी ने आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया.
एसपी ने बताया कि घटना के बाद मृतका के परिजनों ने भी जांच में पूरा सहयोग किया. इसी सहयोग और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही.
बातचीत बंद होने के बाद लिया हत्या का फैसला
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी और सोनम कुमारी की आपस में बातचीत होती थी. वह छात्रा से शादी करना चाहता था और उस पर लगातार दबाव बना रहा था.
पुलिस के अनुसार जब छात्रा ने शादी से साफ इंकार कर दिया तो करीब एक महीने पहले दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने छात्रा की हत्या की साजिश रची और 20 जुलाई को स्कूल जाते समय उसे गोली मार दी.
इस हत्याकांड की गूंज बिहार विधान परिषद तक पहुंची थी. एमएलसी अनिल ठाकुर ने सदन में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई थी. वहीं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने भी घटना की कड़ी आलोचना करते हुए पुलिस अधीक्षक को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे. अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News