पंजीकरण अभियान को गति प्रदान करने पर दिया जोर – Hindustan

पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में मेरा युवा भारत की जिला समन्वय समिति की बैठक की गई, जिसमें पंजीकरण अभियान को गति प्रदान करने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित मेरा युवा भारत के गहन पंजीकरण अभियान को गति प्रदान करना और 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करना है।
जिला युवा अधिकारी ने सभी समिति सदस्यों से अपने विभागों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से व्यापक स्तर पर जनजागरुकता अभियान चलाते हुए पात्र युवाओं का अधिकाधिक पंजीकरण कराने का आग्रह किया। बैठक में नशा मुक्त युवा अभियान पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने सभी समिति सदस्यों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित करें और माई भारत पोर्टल पर नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत सृजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक युवाओं को आवेदन एवं सहभागिता के लिए प्रोत्साहित करें। इसके अलावा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) के बारे में जानकारी दी गई।
जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने कहा कि विभिन्न विभागों एवं शिक्षण संस्थानों के समन्वित प्रयासों से जनपद में माई भारत के पंजीकरण अभियान, नशा मुक्त युवा अभियान और अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों का प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन किया जाएगा। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार गौड़, कौशल विकास विभाग से मीरा देवी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गजेन्द्र सिंह, डॉ. कविता कन्नौजिया, आशीष राणा, डॉ. कृष्णा शर्मा, रियाज अहमद सहित विभिन्न विभागों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News