ज्ञानरंजन सीतामढ़ी। नई सरकार के “सेवा, संकल्प एवं समर्पण” के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को समाहरणालय स्थित परिचर्चा सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार पटना द्वारा राज्यस्तरीय समारोह से सीधा प्रसारण वीसी के माध्यम से किया गया, जिसे जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायत स्तर तक लाइव देखा गया।
सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बीते 100 दिनों के दौरान जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की यह अवधि केवल उपलब्धियों का विवरण नहीं, बल्कि विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण की सशक्त शुरुआत है।
जिलाधिकारी रिची पांडेय ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्रों में लिए गए निर्णयों ने बिहार के विकास को नई दिशा और नई गति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सेवा, संकल्प और समर्पण की भावना पर आधारित यह अवधि भविष्य के मजबूत बिहार की आधारशिला है। कार्यक्रम में सुरसंड विधायक प्रो. नागेंद्र राउत, विधान परिषद सदस्य रेखा कुमारी, अपर समाहर्ता (राजस्व) संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त श्वेता भारती, अपर समाहर्ता विभागीय जांच राहुल कुमार समेत कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बेहतर करने वालों को किया गया सम्मानित: कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन अंडर-13 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले कार्तिक कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं सामाजिक सेवा, रक्तदान, मानवीय कार्यों एवं खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पुपरी के वरीय लिपिक अतुल कुमार तथा ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत पांडुलिपियों के संरक्षण में सराहनीय कार्य करने वाले राम शरण अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया।
इस दौरान जिले में पिछले 100 दिनों में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों सहित विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे। वहीं प्रखंड कार्यालयों एवं पंचायत सरकार भवनों में भी लाइव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री का संदेश सामूहिक रूप से सुना गया।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play