Sitamarhi News: सुतिहारा: संदिग्ध स्थितियों में युवती का शव बरामद – Hindustan

Sitamarhi News: रमेश कुमार परिहार। परिहार थाना क्षेत्र के सुतिहारा मुस्लिम टोला वार्ड संख्या-07 में शनिवार को एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतका की पहचान खुशबू खातून (19 वर्ष) के रूप में की गई है, जो स्वर्गीय अनवारुल की पुत्री बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
हालांकि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका तत्काल खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टा मौत के कारणों के संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News