एमपीएस में कंप्यूटेशनल थिंकिंग व एआई पर कार्यशाला – Hindustan

चक्रधरपुर, संवाददाता। मधुसूदन पब्लिक स्कूल आसनतलिया के सभागार में शनिवार को सीबीएसई की जिला स्तरीय कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सीबीएसई पटना के उत्कृष्ट केंद्र के तत्वावधान में आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन एमपीएस के प्राचार्य के नागराजू, एमएसएम के प्राचार्य प्रशांत कुमार तिवारी, उप प्राचार्य बसंत कुमार महतो, उपप्राचार्या आरती कोड़वार, एसटीएनसी दिनेश कुमार चक्रवर्ती के द्वारा दीप प्रज्वलित कर गया। तत्पश्चात संगीत शिक्षिका संगीता बनर्जी के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत की गई। विद्यालय के उप प्राचार्या आरती कोड़वार के द्वारा प्राचार्य के नागराजू, प्राचार्य प्रशांत कुमार तिवारी, उप प्राचार्य बसंत कुमार महतो, एसटीएनसी दिनेश कुमार चक्रवर्ती, वरिष्ठ शिक्षक महादेव हानरा सहित संसाधन सेवियों (रिसोर्स पर्सन) के लिए स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य के नागराजू ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बुनियादी क्षमताओं का निर्माण एवं विकास कराना है। इस दौरान आठ संसाधन सेवियों (रिसोर्स पर्सन) अमर कुमार पीजीटी (भौतिकी), अभिषेक झा पीजीटी (भौतिकी), तनुजा नायक पीजीटी (अंग्रेजी) प्रीति बालमुचू पीजीटी (जीव विज्ञान) कौस्तव चट्टर्जी पीजीटी (अंग्रेजी), के. एल नारायण टीजीटी (भौतिकी) अजय कुमार सिंह टीजीटी (गणित), शिक्षिका सायका निगार (विज्ञान) द्वारा संबंधित विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किये गये हैं। कार्यशाला में कुल 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला का मूल्यांकन प्रशंसा समिति के सदस्य प्राचार्य एसएमएस प्रशांत कुमार तिवारी, उपप्राचार्य बसंत महतो और महादेव हानरा द्वारा किया गया।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News