Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता शम्भू प्रसाद साह की विधिवत खरीदी गई जमीन को हड़पने के उद्देश्य से कुछ भूमाफियाओं ने जाली दस्तावेज तैयार कर लिए। इतना ही नहीं, जमीन खाली नहीं करने पर रंगदारी की मांग भी की गई। मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा बथनाहा थाना में लिखित शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़ित पक्ष के अनुसार उक्त जमीन को श्री साह ने कई वर्ष पूर्व वैध तरीके से खरीदा था और उस पर उनका कब्जा है। आरोप है कि भूमाफियाओं ने साजिश के तहत फर्जी कागजात बनाकर जमीन को अपना बताने की कोशिश की और विरोध करने पर जानमाल की धमकी के साथ रंगदारी की मांग की。
इस संबंध में शम्भू प्रसाद साह ने कहा कि मैंने यह जमीन कानूनी तरीके से खरीदी है। मेरे पास सभी वैध दस्तावेज हैं। कुछ भूमाफिया जाली कागज बनाकर मेरी जमीन हड़पना चाहते हैं और रंगदारी मांग रहे हैं। कहा कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस घटना से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। भूमाफियाओं द्वारा जाली दस्तावेज बनाकर आम लोगों की जमीन हड़पने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनकी जमीन को सुरक्षित कराया जाए। मामले की पुष्टि करते हुए बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर साहू ने कहा कि पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ जल्द आवश्यक कार्यवाही करेगी।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play