अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर ये कहा – BBC

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद कहा कि बीजेपी में कार्यकर्ताओं के लिए पद नहीं, बल्कि देश ज़्यादा महत्वपूर्ण है.
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा
वीडियो का अंत
रौनक भैड़ा
इमेज स्रोत, Debajyoti Chakraborty/NurPhoto via Getty Images
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफ़े के बाद कहा कि बीजेपी में कार्यकर्ताओं के लिए पद नहीं, बल्कि देश ज़्यादा महत्वपूर्ण है.
गृह मंत्री शाह ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के खिला़फ़ आवश्यक सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है.
उन्होंने लिखा, "बीजेपी के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढ़ी और विद्यार्थी हैं. आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी का अपने पद से इस्तीफ़ा इसी को दर्शाता है."
"मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के विरुद्ध आवश्यक सुधारों के लिए कटिबद्ध है. पेपर लीक के दोषियों को कठोर दंड मिले, इसके लिए मोदी जी द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय हैं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन कदमों से नीट परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के साथ पूरा न्याय होगा."
उन्होंने आगे लिखा, "धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपने कार्यकाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, मातृभाषाओं में परीक्षाओं की व्यवस्था, पीएम श्री विद्यालयों के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, कौशल विकास एवं उद्योग-अकादमिक समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं. परीक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में भी उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं. उनका कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है."
गौरतलब है कि देशभर में हो रहे प्रदर्शनों के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफ़ा दिया था.
संबंधित स्टोरी: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा राष्ट्रपति ने किया स्वीकार, इन मंत्री को मिला शिक्षा मंत्रालय का ज़िम्मा
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा राष्ट्रपति ने किया स्वीकार, इन मंत्री को मिला शिक्षा मंत्रालय का ज़िम्मा
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा मोदी सरकार के लिए झटका है या एक बड़ा मौक़ा?
10 दिनों में क्या हुआ जिससे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद जंतर-मंतर पर धरना हुआ ख़त्म
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर अभिजीत दीपके बोले- 'झुकती है दुनिया झुकाने वाले चाहिए'
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News