Haldwani News: कल से नई कटऑफ के आधार पर प्रवेश – Hindustan

Haldwani News: हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में कल सोमवार से नई कटऑफ सूची के आधार पर प्रवेश शुरू होंगे। इससे कम प्रतिशत अंकों के कारण अब तक प्रवेश से वंचित रह गए विद्यार्थियों को भी प्रवेश का मौका मिलेगा।

एमबीपीजी कॉलेज में नई कटऑफ के अनुसार बीए में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी के लिए 35 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। बीएससी में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 45 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत कटऑफ रखी गई है। बीकॉम में 12वीं कॉमर्स वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सामान्य वर्ग में 40 प्रतिशत, आरक्षित वर्ग में 35 प्रतिशत अंक और साइंस व आर्ट वर्ग से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए बीकॉम में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग में 45 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी में 40 प्रतिशत कटऑफ तय की गई है।

एमबीपीजी: 185 छात्रों ने लिया प्रवेश

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में शनिवार को 185 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। जिससे स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिलों की संख्या 1444 हो गई है। इनमें बीए में 111, बीकॉम में 34, बीएससी में 18 और बीएससी बायोटेक्नोलॉजी/बायोलॉजी में 22 प्रवेश शामिल हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार नई कटऑफ के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में शनिवार को 11 छात्राओं के दाखिले के साथ प्रवेश संख्या 116 पहुंच गई है। इसमें बीए में 1, बीएससी बायो में 3 , बीकॉम में 2, बीकॉम अकाउंटिंग एंड फाइनेंस में 3 और बीकॉम बैंकिंग एंड फाइनेंस में 2 नए प्रवेश दर्ज हुए। जबकि बीएससी पीसीएम में कोई दाखिला नहीं हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News