Nawada News: सरकार के 100 दिन : लाभुकों को वितरित किया गया बंदोबस्ती पर्चा – Hindustan

Nawada News: नई सरकार के सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शनिवार को डीआरडीए सभागार, नवादा सहित जिले के सभी प्रखंडों, नगर निकायों एवं पंचायतों में किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान सरकार के विगत 100 दिनों की उपलब्धियों एवं विकासात्मक कार्यों पर आधारित रिपोर्ट कार्ड बुकलेट तथा डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

राज्यस्तरीय कार्यक्रम के बाद डीआरडीए सभागार में अभियान बसेरा-02 के अंतर्गत नवादा सदर अंचल के 15 लाभुक परिवारों को जिला पदाधिकारी द्वारा बंदोबस्ती पर्चा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन के उपलक्ष्य में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों को जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी नगर निकायों, प्रखंडों एवं पंचायतों में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, जीविका दीदियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम का अवलोकन किया। प्रखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में अकबरपुर, रजौली, नरहट, सिरदला, नारदीगंज, काशीचक एवं पकरीबरावां में 05-05 परिवारों, गोविंदपुर, मेस्कौर, रोह, वारिसलीगंज, हिसुआ एवं कौआकोल में 10-10 परिवारों को बंदोबस्ती पर्चा प्रदान किया गया। इस प्रकार जिले में कुल 110 परिवारों को भूमि संबंधी अधिकार उपलब्ध कराए गए। इस मौके पर उप विकास आयुक्त, गोपनीय शाखा प्रभारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, नवादा सदर, स्थापना प्रभारी, प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, बीस सूत्री के सदस्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। (नवादा से राजेश मंझवेकर)

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News