पूर्णिया से धीरज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की पूर्णिया जिला इकाई का संगठनात्मक विस्तार करते हुए जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार झा के नेतृत्व में कसबा स्थित जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रखंड अध्यक्षों सहित जिला कमेटी के विभिन्न पदों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं का मनोनयन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपकर उनकी संगठनात्मक क्षमता पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को जिले के प्रत्येक प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विचारों और विजन को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों और दिवंगत नेता रामविलास पासवान के सपनों को आगे बढ़ाते हुए जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। जिलाध्यक्ष ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को संगठन की कार्यशैली एवं जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play