पूर्णिया: खेत, खेती और किसान बचाने की हुंकार – Hindustan

हरदा, पूर्णिया से धीरज केनगर प्रखंड के गोआसी पंचायत स्थित बलदेव मेमोरियल हॉल में शनिवार को ‘जमीन बचाओ किसान संघर्ष समिति’ की चौथी बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में किसानों और ग्रामीणों ने भाग लिया। सभा का मुख्य नारा ‘खेत, खेती, किसान बचाओ, कॉर्पोरेट लूट मिटाओ’ रहा। बैठक में प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण का विरोध करते हुए किसानों ने अपनी उपजाऊ कृषि भूमि बचाने के लिए आंदोलन को और तेज करने तथा आर-पार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। बैठक में मौजूद किसानों ने एक स्वर में नारा लगाया कि जान दे देंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे। बैठक को संबोधित करते हुए मो. रज्जाक ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसानों से उनकी जमीन छीनने की योजना का हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सभी किसानों को एकजुट होकर कानूनी लड़ाई लड़नी होगी और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना होगा। किसान सुनील यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे केवल रैयत नहीं बल्कि अपनी जमीन के मालिक हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में किसान अपनी जमीन नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि किसान संघर्ष करेंगे और अपने अधिकार की लड़ाई जीतेंगे। प्रकाश कुमार ने कहा कि इस आंदोलन का किसी जाति या राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी की पहचान केवल किसान के रूप में है और आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाकर अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जाएगा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News