Gurgaon News: बिजली करंट लगने से छह भैंस की मौत – Hindustan

Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। खंड के गांव खेड़ला में बिजली का करंट लगने से छह भैंस की मौत हो गई। जिससे भैंस मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। मामले को लेकर सोमवार को ग्रामीण बिजली निगम अधिकारियों से मिलकर भैंस मालिक को आर्थिक सहायता राशि दिलवाने की मांग करेंगे।

शनिवार की शाम को खंड का गांव खेड़ला से परमिट मार्ग को जाने वाली सड़क के किनारे पर बिजली आपूर्ति का एचपोल लगा है। जिस पर ट्रांसफार्मर भी लगा है। खेड़ला निवासी रोहताश शनिवार को भी अपनी भैंसों को जंगल में चराने के लिए लेकर गया था। शाम को वापस घर आते समय रोहताश भैसों को लेकर आ रहा था। इस दौरान वहा लटके बिजली का करंट लगा। बिजली का करंट लगने से एक बाद एक छह भैंस करंट की चपेट में आ गई। भैंसों को करंट लगता देख रोहताश ने दौड़कर अन्य भैंसों को घटना स्थल से लग किया। रोहताश ने बताया कि इस हादसे से उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जिसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई।

सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सूखपाल ने बताया कि भैंस खेत की किसान द्वारा की गई लोहे की तारफैंसी से टकराने से हुई। लोहे की तार फैंसी में करंट कैसे आया इसकी जांच की जा रही है।

-घटना स्थल पर जाकर उनकी टीम मौका मुआयना करेगी। जांच में करंट उतरने के कारणों को बारीकी से देखा जाएगा। जो भी इस मामले में दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुकेश गौड़-एसडीओ बिजली निगम सोहना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News