प्राचीन नगरी का विस्वस्तरीय विकास हो रहा : डॉ. दिलीप – Hindustan

वाराणसी, हिटी। राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने रविवार को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने कहा कि काशी विश्व की प्राचीनतम नगरी है। इसके गौरव के अनुरूप ही विश्वनाथ धाम औऱ काशी का समग्र विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन सूचना आधिकारी भी सरकारी मशीनरी के अंग हैं। उनको जन सूचना के माध्यम से आवेदकों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। राज्य सूचना आयुक्त ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि काशी में हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाएं संचालित है। 2014 से अब तक 36210 करोड़ से 536 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं, जबकि 25007 करोड़ की लागत वाली 191 परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
मुख्यमंत्री लगातार वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हैं। सरकार की मंशा रहती है कि सभी योजनाएं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हों। इसमें भी जन सूचना अधिकारियों को अपनी भूमिका का निर्वाह करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि सारनाथ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ है। सारनाथ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है। यह उपलब्धि देश की विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News